ब्रेकिंग
Mahakaleshwar Temple News: उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए युवक-युवती के साथ मंदिर परिसर में धक्का-म... Neemuch News: महज 3 फीट जमीन के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट; कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहम हत्... Child Labour Case: बाल श्रम के खिलाफ खंडवा प्रशासन सख्त; बीयर बार संचालक पर FIR, बच्चों का होगा पुनर... Sonam Raghuvanshi Bail: पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुई थी सोनम; जमानत मिलते ही छलका मृतक की मां... NEET Re-Exam 2026: मध्य प्रदेश में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी; इंदौर में सबसे ज्यादा केंद्र, सीएम के... MP Road Accidents: मध्य प्रदेश में हर दिन 283 लोग हो रहे सड़क हादसों का शिकार; 108 एंबुलेंस की रिपोर्... Big Operation in Burhanpur: सालभर के दर्द से मिली मुक्ति; बुज़ुर्ग महिला की जान बचाकर जिला अस्पताल की... Chhatarpur News: सपा अध्यक्ष की बेटी पर सोशल मीडिया टिप्पणी बनी मुसीबत; हिंदूवादी नेता प्रशांत मेहतो... MP Assembly Session: मानसून सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट; 5 दिनों के सत्र को लेकर विपक्ष का सरकार प... ED Action in Bhopal: मेडिकल एजुकेशन विभाग के क्लर्क पर ED का शिकंजा; 1.47 करोड़ की संपत्ति अटैच
देश

Building collapse in Gujarat: वडोदरा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, तीन की मौत; कई घायल

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के बावनपुरा में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गये। हादसे में घायल हुए लोगों का अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंच दमकलकर्मी बचाव कार्यो में लगे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंच गये और बचाव दल को सूचित किया। घटनास्‍थल पर बचाव अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्‍त इमारत पहले से ही एक तरफ झुकी हुई थी, जिसके बारे में लोग कई बार प्रशासन को सूचित कर चुके थे। इस इमारत के नीचे कई वाहन भी खड़े हुए थे जो इसके गिरने से क्षतिग्रस्‍त हो गये हैं।

 ठाणे के भिवंडी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने का दर्दनाक हादसा 

 बीती 21 सितंबर को महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी इलाके में पटेल कम्पाउंड क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी थी इस दर्दनाक हादसे में 41 लोगों की जान चली गयी थी और कई लोग बुरी तरह से घायल हो गये थे। जिलानी अपार्टमेंट नाम से मशहूर ये इमारत तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर अचानक ढह गयी थी उस समय लोग सोये हुए थे। ये इमारत 43 साल पुरानी बतायी गयी थी। इमारत के गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के इलाकों से लोग नींद से जागकर घटनास्‍थल की ओर दौड़ पड़े और हादसे का शिकार हुए लोगों को बचाने में जुट गये।

ठाणे से 10 किलोमीटर की दूरी पर भिवंडी के पावरलूम शहर में स्थित इस इमारत में फ्लैट बने हुए थे जिनमें लगभग 150 लोग रह रहे थे। इस हादसे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और इमारत के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button