ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

PM मोदी ने की कोरोना महामारी के खिलाफ फिर से एकजुट लड़ाई की अपील, जनता से कही ये जरूरी बातें

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है। पीएम ने हैशटैग #Unite2FightAgainstCorona के साथ कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। दुनिया में सबसे ज्यादा कतोरोना मामलों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। बीते कुछ हफ्तों से हर दिन 70 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

इस बीच जनता से अपील करते हुए पीएम ने ट्विट पर लिखा कि भारत की कोविड-19 की लड़ाई लोगों के चलते आगे बढ़ रही है और इसे कोविड वॉरियर्स से बड़ी शक्ति मिलती है। हमारे एकजुट प्रयास ने बहुत सी जानें बचाई हैं। हमें लड़ाई की अपनी गति बनाए रखनी होगी और हमारे लोगों को वायरस से बचाना होगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों को भी लोगों के साथ एक बार फिर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया- आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा कि साथ आकर हम सफल होंगे, साथ आकर हम कोरोना वायरस के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।

मोदी शुरू करेंगे ‘जन आंदोलन’

कोरोना के खतरे के प्रति लोगों को नए सिरे से जागरूक करने और बचाव के लिए जारी गाइड लाइंस के पालन के लिए प्रेरित करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से ‘जन आंदोलन’ शुरू करने जा रहे हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय स्तर पर पोस्टर, होर्डिंग के साथ ही सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

दरअसल, देश के लगभग पूरी खुल जाने और साथ ही त्योहारी सीजन में कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान लोगों के आपस में मेल-मुलाकात से कोरोना के मामले बढ़ने के साफ संकेत मिले हैं।

त्योहार के मौसम को देखते हुए फैसला 

भारत में अगले तीन महीने पूरे देश में कई त्योहार होने वाले हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है। उसके बाद दशहरा और अगले महीने दीपावली और छठ है। इसी तरह दिसंबर में क्रिसमस और फिर नए साल के आगाज का जश्न होगा। जाहिर है त्योहारों के दौरान लोगों का न सिर्फ एक-दूसरे से मेल-जोल बढ़ जाएगा, बल्कि विभिन्न धाíमक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र भी होंगे। ऐसे में त्योहार मनाने और धार्मिक आयोजनों मे शामिल होने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन ही कोरोना से एकमात्र बचाव होगा।

कोरोना का आंकड़ा 68 लाख के पार

इस बीच, देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के अब तक 68 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में 78,524 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 971 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 68 लाख 35 हजार 656 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 58 लाख 27 हजार 705 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में 9 लाख 2 हजार 425 एक्टिव केस है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 526 हो गया है।

Related Articles

Back to top button