ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

Twitter में आया एक नया कमाल का फीचर Topics, अपनी पसंद के लोगों से जुड़ने में होगी आसानी, ऐसे कर पाएंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter ने नया फीचर भारत में रोलआउट किया है। इसे Topics फीचर के नाम से जाना जाएगा। यह फीचर हिंदी और अंग्रीज भाषा को सपोर्ट करेगा। इस नए फीचर की मदद से लोगों को Twitter पर अपने पसंद की चीजों और लोगों को सर्च करने में आसानी हो जाएगी। नया Topics फीचर लोगों को फॉलो करने और अपनी पंसदीदा फील्ड के लोगों के साथ वर्चुअल तरीके से जुडने में मदद करता है। इससे यूजर्स को अपनी टाइमलाइन पर ज्यादा से ज्यादा बेहतर कंटेंट मिलता है।

अपनी पसंद के लोगों से जुडने में आसानी होगी

आसान शब्दों में कहें, तो जब यूजर किसी टॉपिक को Twitter पर फॉलो करेगा, तो उसे उसी फील्ड के एक्सपर्ट के अकाउंट, और वेब पेज दिखेंगे। मतलब यूजर को अपने प्रोफेशन, पसंद और पहचान के लोगों को एक-एक करके सर्च और फॉलो नही करना होगा। अगल आप बॉलीवुड टॉपिक डालेंगे, तो बॉलीवुड से जुड़े लोगों के पेज और अकाउंट मिल जाएंगे। अगर यूजर Twitter पर अपने पसंदीदा ब्रांड, स्पोर्ट टीम और शहर का चुनाव करता है, तो Twitter यूजर को उसी फील्ड के ट्वीट मिलेंगे। वही अगर आप हिंदी में टॉपिक फॉलो करेंगे, तो आपको हिंदी में उपलब्ध कई सारे टॉपिक और अकाउंट मिलेंगे। साथ ही एक्सपर्ट और फैंस के अकाउंट का सजेशन मिलेगा।

कैसे टॉपिक करें सर्च 

  • फोन मे Twitter app को ओपन करें।
  • ऐप के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर तीन होरिजेंटल लाइन दिखेंगी
  • इन तीन होरिजेंटल लाइन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सजेस्ट टॉपिक्स की एक लिस्ट दिखेगी।
  • इस लिस्ट के टॉपिक को यूजर अपनी पसंद के हिसाब से फॉलो कर सकते हैं।
  • इसके अलावा More Topics और उसके Sub Topics पर क्लिक किया जा सकता है।
  • Topics Selector Page का भी ऑप्शन होगा।

टॉपिक फॉलो को कैसे करें बंद 

    • फोन में Twitter ऐप ओपन करें।
    • Twitter के ऊपरी हिस्से पर दिखने वाली तीन होरिजेंटल लाइन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद टॉपिक बटन पर टैप करें।
    • जिन टॉपिक को आपने फॉलो किया है उसकी पूरी लिस्ट दिखेगी।
    • इसके बाद अनफॉलो बटन पर क्लिक करें

 दूसरों के साथ कैसे शेयर करें टॉपिक 

  • Topic पेज के नए शेयर आइकन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगी।
  • इस लिंक को शेयर करके टॉपिक ट्वीट को दूसरे के साथ साझा किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button