ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

दिल्ली पर ट्रिपल अटैक; ठंड के साथ धुंध में भी इजाफा; कई इलाकों में विजिबिलिटी रही कम

नई दिल्ली। ठंड में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में धुंध ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट के बीच ठंड बढ़ी है, तो दिल्ली-एनसीआर के तकरीबन सभी इलाकों में धुंध भी छाई हुई है। कुछ इलाकों में तो इसके चलते विजिबिलिटी बेहद कम रही। एनसीआर के कई इलाकों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, आने वाले दिनों ठंड के साथ धुंध में भी इजाफा होगा। दीपावली के बाद धुंध में तेजी से इजाफा होगा।

अगले कुछ दिनों में और गहराएगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में धुंध भी गहराने लगेगी। जहां तक सोमवार का पूर्वानुमान है, आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 एवं 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम साफ ही रहेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिन में भी होने लगा ठंड का एहसास

वायु प्रदूषण की गंभीर श्रेणी के बीच दिल्ली में न्यूनतम तापमान जहां कई दिनों से एक जैसा ही चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे कमी आने लगी है। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंड में इजाफा होने के चलते लोगों को सुबह-शाम दिक्कत हो रही है, दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का दौर यूं ही जारी रहने की संभावना है।

इससे पहले रविवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। पालम सबसे ठंडा रहा, जहां का अधिकतम तापमान सिर्फ 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 44 से 98 फीसद रहा।

Related Articles

Back to top button