ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ... Noida Crime News: नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियो... Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ... Durg Family Suicide: दुर्ग के आर्य नगर में 4 मौतों का खुला राज; मौके से मिले 2 सुसाइड नोट, एक्स्ट्रा... BJP Mission 2028: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया 'मिशन 2028' का आगाज; युवा, नारी और बस्तर विकास पर...
देश

बिहार चुनाव में इन सीटों पर 50 हजार से अधिक मतों से मिली जीत

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन अंतिम समय तक एनडीए और महागठबंधन के बीच करीबी मुकाबला था, लेकिन जीत एनडीए के हाथ लगी। इस चुनाव में जहां कुछ सीटों पर पांच सौ से कम अंतर से जीत-हार हुई, वहीं कुछ सीटें ऐसी थीं, जहां मुकाबला एकतरफा था और प्रचंड मतों से जीत मिली। कुछ सीटें ऐसी रहीं, जहां उम्मीदवार को पचास हजार से अधिक मतों से जीत हासिल हुई। चुनावों में कुल चार उम्मीदवारों को पचास हजार से अधिक के अंतर से जीत मिली, तो 14 सीटों पर यह अंतर चालीस हजार से अधिक था। वहीं, 22 सीटों पर हार-जीत का अंतर तीस हजार से चालीस हजार के बीच था। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ सीटों के बारे में:

बलरामपुर     

बलरामपुर सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के महबूब आलम और वीआईपी पार्टी के वरुण कुमार झा के बीच मुकाबला था, लेकिन महबूब आलम ने इस सीट पर मुकाबले को एकतरफा बना दिया और 53,597 मतों से जीत हासिल की। महबूब आलम को 1,04,489 मत मिले, जबकि वरुण कुमार झा को 50,892 मत मिले। इस सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। नोटा को इस सीट पर 5166 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ख्वाजा बहाउद्दीन अहमद को नोटा से कम 3443 मत मिले।

अमौर   

इस सीट पर एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान ने जनता दल यूनाइटेड के सबा जफर को 52,515 मतों से मात दी। अख्तरुल ईमान को 94,459 और सबा जफर को 41,944 मत मिले। अख्तरुल ईमान को इस सीट पर कुल पड़े मतों के 51.17 प्रतिशत मत हासिल हुए। लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार को इस सीट से 919 मत ही हासिल हुए।

ब्रह्मपुर

इस सीट पर राजद उम्मीदवार शंभू नाथ यादव ने मुकाबले को एकतरफा कर दिया। उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी के हुलास पांडेय को 51,141 मतों से मात दी। शंभू नाथ यादव को कुल मतों का 48.64 फीसद मत हासिल हुआ। वहीं, शंभू नाथ यादव को 90,176 वोट मिले, जबकि हुलास पांडेय को 39,035 मत मिले

संदेश

इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की किरन देवी ने शानदार जीत दर्ज की। किरन देवी की प्रचंड जीत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्हें कुल वोट के 51.54 फीसद मत मिले। किरन देवी ने जनता दल यूनाइटेड के विजयेंद्र यादव को 50,607 से मात दी। किरन देवी को 79,599 वोट मिले और विजयेंद्र यादव को 28,992 मत मिले। इस सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में थे।

Related Articles

Back to top button