ब्रेकिंग
सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब...
देश

कश्मीर में दिवाली का जश्न, राजनेताओं ने लोगों को दी शुभकामनाएं

कश्मीर घाटी में शनिवार को रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां राजनेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से कश्मीरी पंडितों ने उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाया। बफर्बारी के कारण ऊंची पहाड़ियों पर सर्द हवाएं चलने के बावजूद कश्मीरी पंडित भगवान राम से संबंधित मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान मुसलमानों, सिखों और अन्य समुदायों के सदस्यों द्वारा उनका अभिवादन किया गया।

PunjabKesari

सुरक्षा बलों ने भी अपने शिविरों में दिवाली मनाई। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री फारुक ने अपने संदेश में जम्मू-कश्मीर की समृद्धि की कामना करते हुये त्योहारों को सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाने की भावना पर जोर दिया और इस परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘दिवाली जैसे त्योहार जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता और अनेकता को प्रदर्शित करते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह दिन जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाएगा।’

PunjabKesari

श्री उमर ने अपने संदेश में कहा, ‘यह दिवाली जम्मू-कश्मीर में भाईचारे और सांप्रदायिक सछ्वाव के बंधन को मजबूत करे। मैं लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।’ सुश्री मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘सभी को खुशहाल और समृद्ध दिवाली की शुभकामनाएं।’ इस मौके पर अपनी पार्टी (एपी) के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि रोशनी का यह त्योहार लोगों के जीवन में शांति और समृद्धि लायेगी।

Related Articles

Back to top button