ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
खेल

MS Dhoni द्वारा सेट किए गए पैटर्न पर चलकर मिली सफलता, रवींद्र जडेजा ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने तीसरे वनडे मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 66 रन की पारी खेली थी और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए नाबाद 150 रन की साझेदारी की थी। हार्दिक ने भी इस मैच में नाबाद 92 रन बनाए और जडेजा के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 302 तक पहुंचाया। इन दोनों की शानदार पारी के दम पर ही टीम इंडिया को आखिरी वनडे मैच में जीत हासिल हुई।

तीसरे वनडे मुकाबले के बाद रवींद्र जडेजा ने बताया कि, एम एस धौनी की वजह से ही वो सीमिति ओवरों के प्रारूप में इस तरह की बल्लेबाजी करने में सक्षम हुए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सहवाग ने जडेजा से पूछा कि क्या वो धौनी की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे थे तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, माही भाई ने भारत और चेन्नई के लिए लंबे समय तक खेला है और उन्होंने एक पैटर्न सेट किया। वो किसी भी बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी कर रहे हों पहले उनके साथ पार्टनरशिप बिल्ड करने की कोशिश करते थे और फिर लंबे और बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश करते थे।

रवींद्र जडेजा आइपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया कि एम एस हमेशा उन्हें सलाह देते थे कि, मैच को हमेशा आखिरी तक ले जाओ और फिर डेथ ओवर्स में गेंदबाजों पर अटैक करो। मैंने धौनी को ऐसी स्थिति में कई बार बल्लेबाजी करते देखा है और उनके साथ खेल भी चुका हू्ं। वो मुझसे हमेशा कहते थे कि मैच को अंत तक ले जाओ और फिर आखिरी के चार या पांच ओवर में काफी रन आ सकते हैं। तीसरे वनडे में भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी और हमने कोशिश की। हम दोनों मैच के दौरान यही बात कर रहे थे कि हम आखिरी के चार-पांच ओवर में चांस ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button