ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

ओवैसी का ममता बनर्जी को करारा जवाब- कहा- पैसे से हमें खरीदने वाला आजतक कोई पैदा नहीं हुआ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी सरगर्मियां अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। एआईएमआईएम के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी  ने बंगाल विधानसभा चुनाव में लडऩे के संकेत दिए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनपर निशाना साधा। अब असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी को करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसा कभी कोई पैदा नहीं हुआ, जो मुझे पैसे से खरीद सके। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपने घर की चिंता करनी चाहिए।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अबतक आपने सिर्फ मीर जाफर, सादिक का सामना किया है, आपको वो मुसलमान पसंद नहीं हैं, जो खुद सोचते हैं और बोलते हैं। आपने हमारे वोटरों का बिहार में अपमान किया। बिहार में जिन पार्टियों ने हमें वोट काटने वाला कहा, उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम वोटर आपकी जागीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ममता को अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए क्यों कि उनके कई लोग बीजेपी में जाना शुरू कर चुके हैं। आपको बतां दे कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

क्या है मामला 
दरअसल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को बंगाल में लाने का प्रयास कर रही है ताकि सांप्रदायिक धुव्रीकरण बढ़ाया जा सके और हिंदू-मुस्लिम वोट उनके बीच बंट जाएं। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद घोषणा कि थी की वह अगले साल होने वाले बंगाल चुनाव में भी उतरेगी। बिहार चुनाव में एआईएमआईएम ने पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में पांच सीटें जीती थीं। बनर्जी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मुस्लिम मतों को विभाजित करने के उद्देश्य से हैदराबाद की एक पार्टी को यहां लाने की खातिर भाजपा करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। योजना है कि हिंदू मत भाजपा के पाले में चले जाएंगे और मुस्लिम मत हैदराबाद की इस पार्टी को मिल जाएंगे। उन्होंने कहा, हाल में हुए बिहार चुनाव में भी उन्होंने यही किया था। यह पार्टी भाजपा की बी-टीम है।

Related Articles

Back to top button