ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
विदेश

पाक को भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ, विदेश मंत्री बोले- भारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली। पाकिस्तान को भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ इस कदर छाया हुआ है कि उसे हर वक्त सर्जिकल स्ट्राइक का डर सताता है। शुक्रवार को आबु धाबी में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि खुफिया स्रोतों से मुझे पा चला है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहा है। यह एक गंभीर बात है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मुझे इस बात की भी जानकारी है कि भारत ने इसके लिए अपने महत्वपूर्ण सहयोगियों से इसके लिए अनुमोदन लेने की कोशिश की है, जिन्हें वे अपना साझेदार मानते हैं। भारत में बढ़ते गंभीर आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की योजना बनाई जा रही है।

कुरैशी 17 और 18 दिसंबर को यूएई की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। गुरुवार को कुरैशी ने संयुक्त अरब अमीरात के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रवासी पाकिस्तानियों से मुलाकात की। कुरैशी ने कहा कि भारत पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित कर अपने विभाजित राष्ट्र का एकीकरण करना चाहता है।

पाक मीडिया में कई दिनों से चल रही थी चर्चा

गौरतलब है कि पाकिस्‍तानी मीडिया में इस बात की चर्चा कई दिन से चल रही थी कि भारत फिर से सर्जिकल स्‍ट्राइक कर सकता है। डॉन ने सूत्रों के हवाले से लिखा था कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पार करके कार्रवाई की योजना बना रही है। हालांकि सेना ने तब इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज किया था और कहा था कि ऐसी कोई योजना नहीं है।

भारत ने पाकिस्तान में किया था सर्जिकल स्ट्राइक

गौरतलब है कि 2016 में भारत ने उड़ी आतंकवादी हमले के बाद पीओके में जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे और लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया था। इसी तरह पुलवामा हमले के बाद भारत ने 26 फरवरी 2019 को एयरस्ट्राइक के जरिए बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर हमला किया था। दोनों ही मौकों पर पाकिस्तान की सेना को भनक तक नहीं लगी।

Related Articles

Back to top button