ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत Delhi AIIMS में कराएंगे उपचार, कोरोना से हैं संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बेहतर उपचार के लिए दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है। रावत के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह पर जांच के लिए सीएम रावत को दिल्ली ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

मुख्यमंत्री के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें रात में बुखार आया था, जिसमें अब कमी भी आई है। उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से परामर्श किया गया। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनकी पत्नी और बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। तभी से वह होम आइसोलेशन में थे। शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। इसपर रविवार को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी खून की जांच और सीटी स्कैन हुआ। इस दौरान फेफड़ों में हल्का इंफेक्शन पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी।

Related Articles

Back to top button