ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

कोटला मैदान में लगी अरुण जेटली की 6 फीट की मूर्ति, शाह बोल- जेटली ने मुझे हर संकट से बचाया

दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में सोमवार को पूर्व केंंद्रीय मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अरुण जेटली की मूर्ति का अनावरण किया गया। अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला मैदान) में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मूर्ति का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल मंत्री किरेण रिजीजू और वित्त राज्य मंत्री और BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान शाह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि मुझे जेटली जी की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला। इस दौरान कार्यक्रम में जेटली के बेटे भी मौजूद रहे और उन्होंने मैदान के बाहर एक पौधा भी लगाया।

कार्य़क्रम में BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन भी मौजूद रहे। बता दें कि जेटली की यह प्रतिमा 6 फीट की है। 1997 से 2013 तक DDCA के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली का 2019 में बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी सोमवार को जयंती भी थी। उनके निधन के बाद पिछले साल सितंबर में ही फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर जेटली के नाम पर कर दिया गया था। इस मूर्ति को लेकर ही हाल ही में विवाद हुआ है।

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी (Bishan Singh Bedi) ने DDCA के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके खिलाफ बेदी ने DDCA की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और साथ ही कोटला मैदान में बने दर्शकों के स्टैंड से उनका नाम हटाने की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button