ब्रेकिंग
Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE... Bernstein Report: बर्नस्टीन ने घटाया Nifty 50 का टारगेट, दिसंबर 2026 के लिए 26,000 से घटाकर किया 25,...
मनोरंजन

अक्षय-सारा, दीपिका-ऋतिक,रणबीर-आलिया समेत इस साल बड़े पर्दे पर दिखेंगी नई जोड़ियां

नई दिल्ली। कोरोना महमारी की वजह से साल 2020 में देश में लॉकडाउन लागू हो गया था। जिस वजह से सिनेमाघर भी बंद हो गए और कोई भी फिल्म हालात सामान्य होने तक बड़े पर्दे पर रिलीज़ नहीं हो पाई थी। हालांकि दिसंबर से थिएटर्स खुल चुके हैं, लेकिन अभी लोग उतनी तादात में थिएटर में फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं। उम्मीद है साल 2021 सिनेमाघरों के लिए अच्छा साबित होगा।

इस साल कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए कतार में खड़ी हैं। इतना ही नहीं इस साल बड़े पर्दे पर दर्शकों को कुछ अलग भी देखने को मिलेगा। क्योंकि इस साल कई ऐसी जोड़ियां होगीं जो बिग स्क्रीन पर पहली बार साथ नज़र आएंगी। हम आपको बताते हैं वो कौन सी जोड़ियां हैं जो साल 2021 में पहली बार साथ नज़र आने वाली हैं।

दीपिका पादुकोण- ऋतिक रोशन : दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग मूवी ‘फाइटर’ का एक प्रोमो जारी किया गया है। फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज़ हो सकती है।

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर – श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर आपको पहली बार एक साथ दिखेंगे लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट ‘लव रंजन’ में। खबरों की मानें तो ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें रणबीर और श्रद्धा पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।

दीपिका पादकोण और प्रभास – नाग अश्विन की अगली फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह एक किस्म की सांइस फिक्शन फ़िल्म है। फिल्म में दीपिका और प्रभास पहली बार साथ काम करेंगे।

जैकलीन फर्नांडीज और रणवीर सिंह – जैकलीन पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सर्कस’ में, जो कि शेक्सापीयर की कॉमेडी ऑफ एरर्स आधारित है।

दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी – दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी, शकुन बत्रा की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। ये पहली बार होगा जब दीपिका और सिद्धांत किसी फिल्म में साथ काम करेंगे

पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह- पूजा हेगड़े रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के अपोजिट देखेंगी।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा- अनन्या पांडे पहली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नज़र आने वाली हैं। फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है। लेकिन शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें अनन्या और विजय साथ नज़र आने वाले हैं।

कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी- कैटरीना कैफ़ और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘फ़ोन बूथ’ में साथ दिखेंगे। फिल्म में दोनों भूत बनने वाले हैं।

अक्षय कुमार और सारा अली ख़ान : अक्षय कुमार और सारा अली ख़ान फिल्म ‘अतरंगी रे’ में साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय है। फिल्म में अक्षय और सारा के अलावा धनुष भी होंगे जो कि पहली बार सारा और अक्षय के साथ नज़र आएंगे।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट : बॉलीवुड के सबसे चर्चित लव बर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी होंगे।

Related Articles

Back to top button