ब्रेकिंग
Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ...
देश

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से, छह दिनी सत्र के लिए 946 सवाल

रायपुर। विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सदस्यों ने कुल 946 सवाल लगाए हैं। सत्र 12 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन की छह बैठकें होंगी। इसमें सरकार अनुपूरक बजट के साथ सात संशोधन विधेयक भी लाने की तैयारी में है। इधर, विपक्षी भी विभिन्न् मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हॅै। सत्र के लिए प्रश्न लगाने वालों में सत्तास्र्ढ़ कांग्रेस विधायकों की संख्या अधिक है।

विधानसभा सचिवालय के अनुसार प्रश्न लगाने की निर्धारित समय सीमा में कुल 946 प्रश्न की सूचना प्राप्त हुई है। इसमें 495 तारांकित और 451 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में सवालों की शुस्र्आत मुख्यमंत्री के विभाग से होगी। सरकार की तरफ से सत्र के दौरान चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है।

अफसरों के अनुसार वित्त विभाग इसकी तैयारी में लगा हुआ है। इसके चार हजार करोड़ के आसपास का होने का अनुमान है। सरकार पंचायत एवं विकास विभाग, गृह, वित्त, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन के सात विधेयकों को संशोधन के लिए सदन में प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button