ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

ICC World Cup : सट्टेबाजों की नजर में ये टीम जीत रही विश्व कप 2019, इंग्लैंड का नाम नहीं है शामिल

लंदन : विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 2019 का विश्व कप चैंपियन कौन होगा इसका पता तीन मैच के बाद लग जाएगा। इस विश्व कप में भारत, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया है। लेकिन सट्टेबाजों की नजर में भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बनकर उभरी है। लीग चरण में दो बार के चैंपियन भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि टीम को एकमात्र हार मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी। भारत सेमीफाइनल में मंगलवार को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, जबकि पांच बार का चैंपियन और गत विजेता आस्ट्रेलिया गुरुवार को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगा। लैडब्रोक्स और बेटवे जैसी प्रमुख आनलाइन वेबसाइट ने भविष्यवाणी की है कि भारत 14 जुलाई को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगा और लार्डस में खिताब जीतेगा।

लैडब्रोक्स ने भारत की जीत पर 13.8 का भाव दिया है, जबकि इसके बाद इंग्लैंड 15.8, आस्ट्रेलिया 11.4 और न्यूजीलैंड 8.1 का नंबर आता है. बेटवे ने भी भारत को तीसरी बार चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार बताया है. इसने भारत के लिए 2.8, इंग्लैंड के लिए तीन, आस्ट्रेलिया के लिए 3.8 और न्यूजीलैंड के लिए 9.5 का भाव दिया है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम लीग चरण में 15 अंक के साथ शीर्ष पर रही थी जबकि आस्ट्रेलिया 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर था। इंग्लैंर्ड 12 ने तीसरा जबकि न्यूजीलैंड 11 ने चौथा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button