ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
मनोरंजन

Box Office Collection: शाहरुख-सलमान को पछाड़ शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने मारी सबसे बड़ी बाजी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह, हर दिन ताबड़तौड़ कमाई कर रही हैं। सिनेमाघरों में इस फिल्म का धमाल रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी देखने को मिल रही है। बता दें कि शाहिद कपूर की यह फिल्म आलोचनाओं के बाद भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह कमाई के मामले में इस साल की सबसे हैरान करने वाली फिल्म बन चुकी है।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इसके साथ ही फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी सफल फिल्म है। फिल्म का रविवार को कुल कलेक्शन 235.72 करोड़ हो चुका है और अब फिल्म 250 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रही है। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है और फिल्म जल्द 250 करोड़ में एंट्री कर लेगी। फिल्म ने सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। और इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई लगभग 239.97 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म सलमान खान की फिल्म किक  और शाहरुख़ खान की चेन्नई एक्सप्रेस  के लाइफ टाइम कलेक्शन से आगे निकल चुकी है। किक का कलेक्शन 231.85 करोड़ रुपये और चेन्नई एक्सप्रेस का कलेक्शन 227.13 करोड़ रुपये रहा था। और अब टारगेट रणवीर सिंह की सिंबा और विक्की कौशल की उरी है। सिंबा की बात करें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 240.31 करोड़ रुपये रहा था। वहीं उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का लाइफटाइम कलेक्शन 245.36 करोड़ रुपये रहा था। अब कबीर सिंह भी इन आंकड़ों के करीब है और जल्द इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी क्रॉस कर सकती है।

आपको बता दें कि कबीर सिंह 21 जून को रिलीज़ हुई थी जो कि तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। कबीर सिंह ने पहले हफ़्ते में 134.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया था, जबकि दूसरे हफ़्ते में फिल्म के कलेक्शंस 78.78 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे हफ्ते की बात करें तो कलेक्शन 22.52 करोड़ रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button