Breaking
हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप

इंदौर में 11वीं की छात्रा को समझ नहीं आई ऑनलाइन क्लास, मोबाइल पर सर्च किया पेनलेस मौत का तरीका

इंदौर    इंदौर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा केमेस्ट्री का पेपर बिगड़ने से तनाव में थी। मनस्वी नाम की ये छात्रा ऑनलाइन क्लास के कारण ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। जिससे उसके केमेस्ट्री सब्जेक्ट कमजोर रह गया। इसे लेकर भी वो बहुत उलझन में थी। और जब उसका केमेस्ट्री का पेपर बिगड़ गया, तो उसने घर आकर फांसी लगाई ली।

ये कदम उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर सर्च किया था कि मरने का सबसे आसान तरीका कौन सा है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर पेनलेस सुसाइड के तरीके सर्च किए थे। यह खुलासा छात्रा के परिजनों ने पुलिस के सामने किया है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। परिजनों के बयान के आधार पर उसके सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए जाएंगे। छात्रा का नाम मनस्वी वर्मा पिता प्रदीप वर्मा निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर था।

मंगलवार को मनस्वी का केमेस्ट्री का पेपर था। वो परीक्षा देकर घर लौटी तो बहुत तनाव में थी। परिजनों ने उससे तनाव का कारण पूछा तो पेपर बिगड़ने की बात कही थी। इस पर परिजनों ने उसे समझाया भी था। सुसाइड के पहले उसने खाना भी नहीं खाया था।

आखिरी कॉल सहेली को लगाया

मनस्वी ने सोमवार को आखिरी कॉल अपनी सहेली को लगाया था। पुलिस ने उस सहेली भी बात की है। पुलिस ने बताया कि मनस्वी ने सहेली से 11वीं की किताबों को लेकर बात की थी। साथ ही अगली परीक्षा के सवाल-जवाब को लेकर भी चर्चा की थी। इसके बाद वह उदास ही थी।

गुजराती स्कूल में पढ़ती थी छात्रा

परिजनों के मुताबिक मनस्वी गुजराती कन्या विद्यालय की छात्रा थी। ऑनलाइन क्लास के कारण वह पढ़ाई ढंग से नहीं कर पा रही थी। पिता चूंकि सब्जी बेचने का काम करते हैं इस वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य थी। इसलिए वह कोचिंग भी नहीं जा रही थी। छात्रा ऑफलाइन परीक्षा के कारण भी तनाव में थी।

तीन भाई-बहनों में अकेली बहन

मनस्वी तीन-भाई बहनों में अकेली बहन थी। उसका बड़ा भाई राजू नौकरी करता है। जबकि छोटा भाई नवीन 8वीं की पढ़ाई कर रहा है। मनस्वी मंगलवार को केमेस्ट्री का पेपर देने गई थी। लेकिन उसे परीक्षा में देरी हो रही थी। इस वजह से पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार उसे स्कूल में छोड़कर आया था।

हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |     दुमका में प्रेमी ने पार की हैवानियत की हदें, दो दिनों तक किया रेप, फिर ऐसिड डालकर मिटाई पहचान     |     उत्तराखंड: मामा बना हैवान… नाबालिग भांजी से किया रेप, ऐसे हुआ दरिंदगी का खुलासा     |     अमित शाह फेक वीडियो: कोर्ट ने आरोपी अरुण रेड्डी को एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा     |     ‘पुलिस से बात न करें…’ बंगाल के राज्यपाल का राजभवन कर्मचारियों को आदेश     |     केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने की NIA जांच की सिफारिश, आतंकी संगठन से फंड लेने का लगाया आरोप     |     जैसलमेर के बाद अब बाड़मेर के खेतों में 3 KM की लंबी दरार, हैरानी में पड़े किसान     |     ‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें