ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

Shweta Tiwari ने 40 की उम्र में फ्लॉन्ट किए एब्स, तस्वीर देख फैन्स बोले- ‘…वैसे मैम आपकी उम्र कितनी है’

नई दिल्ली। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं इन दिनों अपनें शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। श्वेता ने हाल ही में अपना वजन कम करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी न्यूट्रिशनिस्ट का धन्यवाद भी किया था। इसी बीच अब श्वेता की हॉट और बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के एब्स देख फैंस हैरान हैं।

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में श्वेता बेहद ही हॉट दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि उन्होंने ऑरेंज और व्हाइट कलर की फ्लोरल पैंट के साथ कोट पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने प्लेन ग्रे ट्यूब टॉप पहना हुआ है। वहीं श्वेता ने अपने इस लुक के साथ ऑरेंज टिंट वाले सनग्लासेज लगाए हुए हैं जो कि काफी सूट कर रहे हैं। श्वेता की इन तस्वीरों को फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटे में इन फोटोज को लाखों की तादात में लाइक्स और शेयर मिल गए हैं। वहीं फैन्स ने कॉमेंट बॉक्स में श्वेता की जमकर तारीफें की हैं।

श्वेता की तारीफों के पुल बांधते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा, ‘एब्स कमाल लग रहे हैं मम्मी।’ दिलजीत कौर ने कई फायर इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘उफ्फ्फ हॉटेस।’ वहीं सौम्या टंडन ने भी श्वेता की तस्वीर पर लिखा, ‘तुम्हारी कड़ी मेहनत तुम्हारे शरीर पर नजर आ रही है। दहाड़ रही हो यम्मी मम्मी।’ वहीं फैंस की बात की करें तो फैंस लगातार उनसे कमेंट कर उनकी उम्र पूछ रहे हैं।

वहीं इससे पहले श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ हॉट फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह जबरदस्त फिट और हॉट लग रही थीं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस डार्क ग्रीन कलर का डिप नेक स्लिम फिट गाउन कैरी किया था। जिसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा था।

Related Articles

Back to top button