ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

दिल्ली, महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में पसरा सन्नाटा, देखें वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की ताजा स्थिति

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। बेकाबू हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार सख्त निर्णय लेने पर मजबूर हुई। महामारी के कारण स्थिति भयानक है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मप्र सहित कई राज्यों में रविवार को लॉकडाउन, कर्फ्यू व धारा 144 लगाई है। इस दौरान इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद है। केवल स्वच्छता संबंधी और आपातकालीन सेवाएं ही संचालित रहने के आदेश दिए गए हैं। साप्ताहिक बंदी के दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्‍यक वस्‍तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कि रविवार को लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की ताजा स्थिति क्या है।

वीकेंड लॉकडाउन के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सड़कें सुनसान नजर आई। यह नजाराहजरतगंज और विधानसभा मार्ग का है।

उत्तर प्रदेश में एक दिन के लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद में लोग जरूरी सामान लेने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हुए नजर आए। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन लागू किया है।

राजधानी दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दौरान पुलिस वाहनों की आवाजाही की जाच करती हुई नजर आई। ये फोटो कनॉट प्लेस की है।

वहीं महाराष्ट्र में भी काफी सख्ती नजर आई। मुंबई के पास मरीन ड्राइवर के वाहनों की जांच करते हुए पुलिस नजर आई।

Related Articles

Back to top button