ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
विदेश

नेपाल में एक बार फिर कुदरत ने ढाया कहर, 43 लोगों की गई जान

काठमांडूः नेपाल के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 18 महिलाओं समेत कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।हिमालयन टाइम्स की रविवार को आई खबर के मुताबिक, बारिश से संबंधित घटनाओं में 24 लोग लापता हो गए। बारिश के कारण लोग विस्थापित हो गए और यातायात भी बाधित हुआ। देशभर में दक्षिणी मैदानी हिस्से के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों के 25 से ज्यादा जिलों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है जिससे 10,385 परिवार प्रभावित हुए।

पुलिस ने देशभर के कई स्थानों से 1,104 लोगों को बचाया। अकेले काठमांडू से 185 लोगों को बचाया गया।नेपाल पुलिस के अनुसार, खोज एवं बचाव अभियान के लिए देशभर में कुल 27,380 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। खबर के अनुसार, बाढ़ पूर्वानुमान सेक्शनर् एफएफएसी ने बताया कि मानसून सव्रिय है और देशभर में ज्यादातर स्थानों पर दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

एफएफएस ने बताया कि बागमती, कमला, सप्तकोशी और उसकी सहायक नदी सूर्यकोशी में पानी खतरे के निशान को पार कर गया है.   इस बीच, मौसम विशेषज्ञों ने इतने कम समय में भारी बारिश की वजह जलवायु परिवर्तन को बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button