ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

देश में कोरोना के 2.59 लाख से अधिक नए मामले, 24 घंटे में 4209 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। देश में लगातार पांचवे दिन कोरोना वायरस के तीन लाख से कम मामले सामने आए हैं। हालांकि इस दौरान मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2.59 लाख नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2.60 करोड़ हो गई। इस दौरान 4209 लोगों की मौत भी हुई है।इसके साथ ही पिछले सात दिन से नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के अनुसार भारत मेंकोविड-19 के 2,59,591 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,60,31,991 हो गई है। इस दौरान हुई 4,209 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,91,331पहुच गया है। पिछले 24 घंटों में 3,57,295 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक 2,27,12,735 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। इससे कोरोना से ठीक होने की दर में भी सुधार हुआ है। यह दर बढंकर 87.25 फीसद हो गई है। जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.12 फीसद हो गई है

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में गुरुवार को 20 लाख 61 हजार683 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 32 करोड़ 44 लाख 17 हजार 870 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,82,754 वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,18,79,503 हुआ।

Related Articles

Back to top button