ब्रेकिंग
परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई 'प्रिंसिपल की मौत' की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले श... यमुना में 'जहर' कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, 'केमिकल क्यों ड... दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो ऐतिहासिक फैसला! पाकिस्तान में आवारा कुत्तों की हत्या पर सरकार के खिलाफ दर्ज होगा केस, जानवरों के अधि... कोयला खदानों और बांगो बांध से विस्थापन का दर्द, SECL को अदानी को सौंपने की तैयारी: आलोक शुक्ला हवन कुंड बना मौत का कारण! घी डालने के लिए झुकी महिला की ओढ़नी में लगी आग, भीषण रूप से झुलसने के बाद ... केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: 'किसानों के दमन में जुटी', AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गर... जैसलमेर बस हादसा: मृतकों की संख्या पर बड़ा सवाल! 22 शव निकालने के बाद भी बस में मिले कंकाल, आखिर कित... पहली बार छलका नीलम गिरी का दर्द! शादी-तलाक पर बोलीं भोजपुरी एक्ट्रेस- 'कभी खुशी का एक पल नसीब नहीं ह... विराट कोहली का बड़ा फैसला! ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले करोड़ों की प्रॉपर्टी बड़े भइया को सौंपी, क्या है...
देश

श्रमिक की मौत, जांच में उलझी पुलिस

बिलासपुर। लोरमी थाना क्षेत्र के कौहाभाठा में ईंट भठ्ठा श्रमिक के मौत के मामले में पुलिस उलझ गई है। मृतक के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान थे। वहीं, शव के आसपास खून भी फैला था। वहीं, मृतक के भाई ने हत्या का आरोप भी लगाया है। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है।

मंगलवार की सुबह तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद सूरीघाट निवासी विजय कैवर्त(28 वर्ष) की लाश कौहाभाठा में मिली थी। मृतक यहां पर रोजी मजदूरी करते थे। वे अपनी पत्नी रजनी कैवर्त और बच्चों के साथ ईंट भठ्ठे में ही झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। सोमवार की रात वे परिवार के साथ खाना खाने के बाद झोपड़ी के बाहर परिवार के साथ सो रहे थे।

सुबह झोपड़ी के अंदर उनकी फांसी पर झूलती लाश मिली थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने बताया कि रात नौ बजे विजय झोपड़ी के अंदर सोने चला गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं निकला। सुबह जब वह झोपड़ी में पहुंची तो उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मृतक के भाई संजय ने बताया कि मृतक के शरीर में कई जगह पर मारपीट के निशान थे।

इसके अलावा उसके पैर में चोट के निशान थे। वहीं, घटना स्थल पर खून फैला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। लोरमी थाना प्रभारी सुबोध सहाय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पत्नी रजनी से पूछताछ की गई है। वहीं, झोपड़ी के आसपास रहने वालों से भी इस संबंध में जानकारी ली गई है।

Related Articles

Back to top button