ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...
देश

Chhattisgarh के मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले, 15 साल काम होता तो गाल जैसी चिकनी होती सड़कें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक ननकीराम कंवर ने कोरबा की सड़कों को लेकर सवाल किया। ननकीराम ने पूछा कि श्यांग से कुदमुरा की सड़क कब से बनना शुरू हुई और अब तक पूरा क्यों नहीं हुई। इस पर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पिछले 15 साल के कार्यकाल के कारण भुगतना पड़ रहा है। 15 साल काम होता तो गाल जैसी चिकनी सड़कें होती।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश में सबसे खराब सड़कें कोरबा की हैं। चांपा से कोरबा सड़क भी खराब है, इसे जल्द ठीक कराएं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अध्यक्ष जी को चांपा से कोरबा की सड़क की पूरी जानकारी है, लगता है रोज जाना होता है। इस पर सदन में जमकर ठहाका लगा।

विधायक अजीत जोगी ने भी कहा कि प्रदेश में सबसे खराब कोरबा लोकसभा की सड़कें हैं, जिसमें मेरी विधानसभा मरवाही भी आती है। विकास उपाध्याय ने कहा कि पिछली सरकार के मंत्री सिर्फ सोशल मीडिया पर सड़कें बनाते थे।

मंत्री ने कहा कि कोरबा की सड़कों की मरम्मत के लिए अलग-अलग समय में काम किया गया है। दीपावली के बाद प्रदेश की सड़कों के गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। अभी जहां चलने की स्थिति नहीं है, उन सड़कों की जानकारी विधायक देंगे तो अभी सुधरवाने का काम किया जाएगा।

शिवरतन ने डहरिया से कहा-आपके विभाग में गांधी जी की चलती है

कोरबा की सड़क की चर्चा के दौरान ननकीराम ने एक बार फिर सवाल किया। इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि आप क्या सवाल करना चाहते हैं, वह स्पष्ट नहीं है। ननकीराम ने कहा कि मैं आदिवासी हूं, इसलिए आप मेरा सवाल नहीं समझ पा रहे हैं। विधायक शिवरतन शर्मा ने डहरिया को कहा कि आपके विभाग में आपका नियंत्रण नहीं है। वहां सिर्फ गांधी जी का नियंत्रण है। इस पर डहरिया ने कहा कि गांधी जी को रोज प्रणाम किया करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button