Breaking
उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?

इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसक झड़प, 127 लोगों की मौत, कई घायल

फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जो दुनिया के करीब-करीब सभी देशों में खेला जाता है। कई देशों में इसके प्रशंसक शांति से इसका लुत्फ उठाते हैं तो कई जगहों पर फैंस उग्र होते हैं। इंडोनेशिया में भी शनिवार को एक फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में कम से कम 127 लोग मारे गए हैं। घटना पूर्वी जावा के मलंग रीजेंसी के कंजुरुहान स्टेडियम में हुई। खबरों के मुताबिक अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच मैच चल रहा था। इस बीच अरेमा की टीम हार गई। जिसके बाद अपनी टीम को हारता देख बड़ी संख्या में प्रशंसक मैदान की तरफ भागने लगे।
इस दौरान कुछ लोगों ने खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दिख रहा है कि लोग मैदान पर घुस आए और सुरक्षाकर्मियों पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है और आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की मौतें मारपीट, भगदड़ और दम घुटने से हुई हैं। वहीं स्टेडियम में लोगों में मारे गए दो पुलिस अधिकारी भी हैं। इस घटना में घायल हुए लगभग 180 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी जावा के पुलिस अधिकारी निको अफिंटा ने मीडिया को बताया कि स्टेडियम के अंदर 34 लोगों की मौत हुई और बाकी की अस्पताल में मौत हुई।

उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें