Breaking
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले ...

पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या

झारखंड के जमशेदपुर में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। यहां के टेल्को थाना क्षेत्र में एक दुर्गा पूजा पंडाल में गैंगस्टर रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रंजीत सिंह 20 सितंबर को ही जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, रंजीत सिंह पर 3  राउंड फायर किए गए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का मामला सामने आ रहा है। बताया गया कि दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग की।
एसपी विजय शंकर ने बताया, सोमवार को गैंगस्टर रंजीत सिंह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में गया हुआ था। उसकी बेटी कार में ही थी और रंजीत बाहर निकलकर कुछ युवकों से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए बदमाशों ने रंजीत सिंह की बेटी से उसके पापा के बारे में पूछा और इसके बाद बेटी को कार से बाहर निकालने लगे। शोर सुनकर रंजीत कार के पास आया, तभी दोनों बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में रंजीत की बेटी बाल-बाल बच गई। पुलिस ने बताया, दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से पंडाल में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, लेकिन घटनास्थल सीसीटीवी की पहुंच से बाहर था। इसका फायदा उठाकर बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। उधर, दिनदहाड़े हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा, लगाया था अपमान का आरोप     |     कांग्रेस के शहजादे का इस बार मंदिर दर्शन बंद हो गया… राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज     |     राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 की मौत; दर्शन के लिए जा रहे थे मंदिर     |     जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक     |     अपहरण कर जंगल में ले गए और नाबालिग के साथ किया था सामूहिक दुष्‍कर्म, आरोपितों को जेल भेजा     |     सहेली के साथ आया ब्वॉयफ्रेंड तो मां ने बेटी को डांटा, इंदौर से उज्‍जैन आकर होटल की छत से कूदी     |     इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की, ऑनलाइन निकाह किया, फिर जबरन धर्म बदलवाया     |     उज्जैन जिले में फिर से होगी पांचवीं और आठवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षा     |     मैनपुरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़ने पर बवाल, 100 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या बोले सीएम योगी     |         |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें