ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

प्रतिबंध के बावजदू रेत का अवैध परिवहन करते 11 ट्रैक्टर जब्त

कोरबा। मानसून को देखते हुए ग्रीन ट्रिव्यूनल के नियमानुसार सभी रेतघाटों को आगामी 15 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। प्रतिबंध के बावजूद रेत की चोरी जारी है। इस मामले में औचक छापामार कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों में रेत से भरे 11 ट्रैक्टर को जब्त किया है। वाहनों के निकटवर्ती पुलिस थाना चौकियों में खड़ी की गई है। मामले में खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से खनिज सुरक्षा दायित्व सुनिश्चत करते हुए टीम गठित कर दी गई है। इस कड़ी में तहसीलदार रोहित सिंह , नायब तहसीलदार दीपका शशिभूषण सोनी, दर्री तहसीलदार सोनू अग्रवाल की संयुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा , आशीष सोनी हल्का पटवारी नीरज चंदेल, जितेश जायसवाल , विकास जायसवाल सहित कटघोरा, दीपका, कुसमुंडा , दर्री के विभिन्ना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। भ्रमण करते हुए अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही करते हुए कटघोरा में तहसीलदार रोहित सिंह ने मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर सहित एक पोकलेन जब्त कर थाना कटघोरा के सुपुर्द किया। वही नायब तहसीलदार दीपका शशिभूषण सोनी ने ईंट का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर कुसमुंडा व दो दीपका थाना के सुपुर्द किया। दर्री तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने रेत के अवैध परिवहन पर एक एक बांकीमोंगरा दर्री थाना के सुपुर्द किया। नायब तहसीलदार हरदीबाजार प्रांजल मिश्रा ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर एक ट्रैक्टर थाना हरदीबाजार के सुपुर्द किया गया। इसमें पुलिस टीम का भी सहयोग रहा। एक साथ इतनी अधिक तादाद में रेत का अवैध परिवहन करते वाहनों का जब्त होना गौण के खनिज का खासी तादात में चोरी को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button