ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

मांसाहार को बढ़ावा, फिल्म स्टार अनिल कपूर से जैन समाज नाराज

रायपुर: खुले में मांस बेचना प्रतिबंधित होने के बावजूद टीवी चैनलों पर फिल्म स्टार अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर द्वारा खुलेआम मांस विक्रय का विज्ञापन दिखाए जाने का राजधानी के जैन समाज ने विरोध किया है। जैन समाज का कहना है कि टीवी पर फिल्म अथवा टीवी सीरियल देखते समय बीच-बीच में मांसाहार का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। घर-घर में यह विज्ञापन देखकर बच्चों के मन में विपरीत असर पड़ सकता है

जैन समाज ने चेतावनी दी है कि यदि मांसाहार को बढ़ावा देने वाले इस विज्ञापन को दिखाना बंद नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव-2021 समिति के अध्यक्ष महेंद्र कोचर, महासचिव चंद्रेश शाह और कोषाध्यक्ष सुशील कोचर ने मांसाहार के विज्ञापन की कड़ी निंदा करते हुए विरोध किया है। जैन अनुयायियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा नियम लागू किया गया है कि खुले में मांस नहीं बेचा जा सकता है, लेकिन इन दिनों देश में मांस की बिक्री बढ़ाने के लिए खुलेआम विज्ञापन हो रहा है।

इससे अहिंसक समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंच रही है। घर-घर में महिलाएं पारिवारिक सीरियल देखती हैं। इन सीरियल के ब्रेक के समय इन दिनों कुछ ऐसे विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं, जिनसे जैन समाज व अन्य अहिंसक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

एक मांसाहार खाद्य पदार्थ बेचने वाली कंपनी का यह विज्ञापन फिल्म कलाकार अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर कर रहे हैं। इसमें यह दिखाया जाता है कि दोनों कलाकार हाथ में मांस लेकर उसे खाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस विज्ञापन को थोड़ी-थोड़ी देर में लगातार टीवी पर दिखाया जा रहा है।

जैन धर्म की भावनाएं आहत

समिति के मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा एवं कमल भंसाली का कहना है कि यह हमारे धर्म सिद्धांत के खिलाफ हो रहा है। शुद्ध सात्विक भोजन के लिए पहचाने जाने वाले जैन समाज की धार्मिक भावनाएं इस तरह के विज्ञापन से आहत हो रही हैं। केंद्र सरकार को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए अन्यथा जैन समाज द्वारा इसके विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button