ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत देने के लिए MP सरकार से सहमति ले भूपेश सरकार

रायपुर: केंद्र सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय सेवा से रिटायर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 11 फीसद महंगाई राहत राशि देने का निर्णय केबिनेट से घोषित किया है। अब केंद्र में पेंशनरो को 17 फीसद से बढ़कर कुल 28 फीसद महंगाई राहत एक जुलाई 2021 से मिलेगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी ट्वीट कर राज्य पेंशनरों को भी केंद्र के पेंशनरों के समान 28 फीसद महंगाई राहत देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से तुरंत सहमति प्राप्त करने की मांग की है। ज्ञात हो कि अभी छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरो केवल 12 फीसद महंगाई राहत मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है चूंकि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 धारा 49 की 6वीं अनुसूची के प्रावधानों के अनुरूप दोंनो राज्यों के बीच पेंशनरी दायित्वों विभाजन लंबित रहने के कारण पेंशनरो को कोई भी आर्थिक लाभ देने के लिए दोनों राज्यो के आपसी सहमति अनिवार्य है।

इसके तहत लगभग छह लाख से ज्यादा मध्यप्रदेश के पेंशनरों को छत्तीसगढ़ सरकार के कोष से 26 फीसद राशि और छत्तीसगढ़ के लगभग एक लाख से अधिक पेंशनरो को मध्यप्रदेश के कोष से 74 फीसद राशि का भुगतान करना होता है। इसलिए दोनों राज्यो के बीच इसके लिए सहमति की अनिवार्यता होती है। आकड़ों के हिसाब से छत्तीसगढ़ सरकार ने सन 2000 से अब तक अरबों रुपये की आर्थिक हानि इस पर हो चुकी हैं। फिर भी नौकरशाह आंख बंद किए हुए हैं और मध्यप्रदेश मजे में है।

Related Articles

Back to top button