ब्रेकिंग
Cockroach Janta Party Leaders Released: तिहाड़ जेल से रिहा हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रां... Kanpur Crime News: कानपुर में सनसनीखेज वारदात, दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को कार की छत पर फंसाकर ... IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का बदला मिजाज, दिल्ली में हल्की ठंड तो दक्षिण भारत ... Jabalpur Electrocution Tragedy: जबलपुर में महाकाली विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 2 की... Panna Durga Visarjan Tragedy: मध्य प्रदेश के पन्ना में दर्दनाक हादसा, मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध म... Delhi Metro GRAP-1 Update: दिल्ली में प्रदूषण के बीच DMRC का बड़ा कदम, शुक्रवार से रोजाना चलेंगी 20 ... Google Maps McLaren F1 Feature: गूगल मैप्स पर आया मजेदार फीचर, नेविगेशन के दौरान नीले तीर की जगह अब ... Best Birdwatching Destinations in India: सर्दियों में बर्डवॉचिंग का है शौक? भारत की इन 5 शानदार जगहो... Ramayana Advance Booking Record: ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉ... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल उमेश चौहान की हुई सफल सर्जरी, KE...
देश

जांच में दोषी मिले रायपुरा शासकीय स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा ने खोला मोर्चा

रायपुर। भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल ने जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूर्व में भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले माधव राव स्प्रे वार्ड रायपुरा में स्थित गिरिजाशंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रचार्या के खिलाफ छात्रों से अवैध रूप से शुल्क वसूली की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी।

विभागीय जांच में प्राचार्य रितु सुरंगे के खिलाफ छात्रों से अवैध शुल्क वसूली की शिकायत सही पाई गई। मगर, आज तक दोषी प्राचार्य के खिलाफ सत्ता पक्ष के नेताओं का संरक्षण होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके विरोध में पालको के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायपुरा चौक में प्रतीकात्मक भीख मांग कर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर छात्रों से वसूले गए पैसे वापस किए जाएं और भ्रष्टाचारी प्रचार्य को बर्खास्त किया जाए।

ऐसा नहीं करने पर भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे और इस विषय को लेकर शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री संजय सिंह, राजू श्रीवास, राजू गोस्वामी, जितेन ठाकुर, महेंद्र अवसर, गणेश चक्रधारी, दिनेश चक्रधारी, सीके साहू युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी, विभोर शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा, शरद राठौड़, लक्ष्मण दास मानिकपुरी, प्रताप जल छतरी, महिला मोर्चा से श्रद्धा मिश्रा, हर्षिता लांजेवर ,पुष्पा राठौड़, अंकिता देवांगन सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button