ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

राजधानी के दो बाइक राइडरों ने बनाया नया कीर्तिमान, 18500 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख पहुंचे

रायपुर: राजधानी रायपुर के दो युवक प्रश्रय शर्मा और रोमेल पांडेय ने नया कीर्तिमान बनाया है। बाइक से सफर करते हुए वे दोनों 18500 फीट की ऊंचाई तक पहुंचे हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दोनों युवकों ने लगभग एक हजार किलोमीटर की बाइकिंग की। प्रश्रय ने बताया की दिल्ली से सफर शुरू करते हुए दोनों लेह- लद्दाख पहुंचे। वहां के पहाड़ों में दोनों ने चार दिनों तक 1000 किलोमीटर से ज्यादा बाइकिंग की।

लेह से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर खार्दूंग ला नामक एक वीव प्वाइंट है, जो जमीन से 18,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह की गिनती दुनिया की सबसी ऊंची मोटरेबल पास में होती है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण ही यहां ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होती है।

बताते चलें कि धरती से बादल की औसतन ऊंचाई 14 हजार फीट होती है। दोनों युवकों ने 18,500 की ऊंचाई तक बाइकिंग कर एक नया कीर्तिमान बना दिया। रोमल ने बताया कि बाइकिंग लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि खरदंगला तक पहुंचने में उन्हें काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा।

प्रश्रय बताते हैं कि जैसे-जैसे आप वादियों के करीब जाते जाएंगे ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगेगी। 18 हजार फीट पर पहुंचने के बाद ऑक्सीजन की मात्रा लगभग न के बराबर हो जाती है। इससे सिर दर्द, ब्रेनस्ट्रोक, सांस लेने में कमी, बुखार जैसे लक्षण भी शरीर में महसूस होने लगते है। साथ ही साथ लैंड स्लाइडस का भी खतरा होता है।

लद्दाख से चीन की सीमा लगे होने की वजह से इस इलाके को प्रतिबंधित क्षेत्र भी माना जाता है। साल 1962 में हुए इंडो-चीन वार में भारतीय सेना ने सुरक्षा के लिए पहाड़ों में माइन्स बिछा दी थीं, जो अब तक मौजूद हैं। इसलिए बॉर्डर के बहुत से इलाकों में माइनस फटने का डर भी बना रहता है। इन सब के बीच बाइकिंग करना दोनों युवाओं के लिए किसी सपने से कम नहीं था।

Related Articles

Back to top button