ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
खेल

सोने के दाम में पिछले सप्ताह आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी भी हुई काफी सस्ती

नई दिल्ली। भारत में हर समय सोने-चांदी की डिमांड देखने को मिलती है। कभी त्योहारी मौसम की वजह से तो कभी शादी-विवाह के कारण। इतना ही नहीं भारत में निवेश के लिए भी लोग खूब सोना खरीदते हैं। पिछला सप्ताह सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि बीते हफ्ते सोने एवं चांदी के रेट में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह सोने के भाव में कुल 423 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इसी तरह चांदी की कीमत में 751 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट देखने को मिली।

सोने के भाव में पिछले सप्ताह इस प्रकार उतार-चढ़ाव देखने को मिलाः

19 July, 2021: सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,126 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

20 July, 2021: मंगलवार को सोने का भाव 96 रुपये की बढ़त के साथ 48,222 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

22 July, 2021: गुरुवार को सोने का रेट 552 रुपये की टूट के साथ 47,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया।

23 July, 2021: सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने का भाव 33 रुपये की तेजी के साथ 47,703 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस तरह पहले कारोबारी सत्र से लेकर आखिरी कारोबारी सत्र के बीच सोने के भाव (Gold Price) में 423 रुपये प्रति 10 ग्राम की टूट देखने को मिली। बुधवार को बकरीद की वजह से कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हुआ था।

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का हाल

19 July, 2021: सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 67,790 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

20 July, 2021: मंगलवार को चांदी की कीमत 810 रुपये की टूट के साथ 66,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

22 July, 2021: गुरुवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 214 रुपये की गिरावट के सात 66,766 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई।

23 July, 2021: सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 273 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 67,039 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

इस तरह एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमत (Silver Rate) में कुल 751 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button