ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

अखिलेश का बड़ा बयान- ‘2022 में उनकी सरकार बनी तो कराएंगे जातीय जनगणना’

लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत निश्चित करने के लिए सभी पार्टियां अपनी रणनीति को धार देने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2022 में सरकार बनने पर पहला काम जातीय गणना होगा। टेक्नोलॉजी के युग में इस कार्य में कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सरकार इस काम से भाग रही है। पहले कांग्रेस लापरवाह रही और अब भाजपा गणना कराना ही नहीं चाहती है। वह रविवार को महन दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है। भाजपा इसमें दीवार खड़ी कर अवरोध पैदा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वह 300 सीट जीतने का दावा करते थे, लेकिन जब से महान दल साथ आया है 400 सीट का लक्ष्य रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई गांव ऐसा नहीं है जहां लैपटॉप नहीं बंटा है।

समाजवादी सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे। उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। काले कानून के जरिए किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ कोरोना संकटकाल में मृतकों के परिजनों की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मदद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button