ब्रेकिंग
पन्ना के 50 करोड़ के 'हीरे' का राज़ खुला! खनिज अधिकारियों की टीम ने सुलझाया सस्पेंस, क्या था पूरा रह... धार में चमत्कार! रातों-रात अरबपति बना आम शख्स, खाते में आ गई 2800 करोड़ से ज़्यादा की रकम झारखंड में बड़ा स्वास्थ्य घोटाला: थैलेसीमिया पीड़ित 5 बच्चों को चढ़ा HIV संक्रमित ब्लड, रिपोर्ट पॉजि... CM मोहन यादव का तत्काल एक्शन! गंभीर BJP नेता मुकेश चतुर्वेदी को ग्वालियर वेदांता में कराया एयरलिफ्ट,... समाज के लिए आस्था! 8 साल से छठी मैया का व्रत रख रही बलिया की किन्नर, बेहद दिलचस्प है उनके त्याग और भ... असिन के पति हैं ₹1300 करोड़ के मालिक, एक्ट्रेस असिन की संपत्ति जान उड़ जाएंगे आपके होश! रात में बल्ब के पास मंडराने वाले कीटों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 अचूक घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी राहत हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें।
देश

मुंबई में शुरू हुई बारिश तो दिल्ली-एनसीआर में भी अलर्ट, जानें यूपी-बिहार का हाल

नई दिल्ली।  भारी बारिश के चलते देश का मौसम सुहाना हो चुका है। पिछले दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते एक तरफ उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई राज्यों में बाढ़ से तबाही मची हुई है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार से अगले पांच दिनों लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुंबई के कई इलाकों में एक बार फिर सेे बारिश शुरू हो चुकी है।

बंगाल की खाड़ी में मौसमी सक्रियता बढ़ी

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में मौसमी सक्रियता बढ़ गई है, जिसके चलते देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश की संभावना बढ़ गई है। चक्रवाती गतिविधियां सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि कल यानी 6 सितंबर से उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब का क्षेत्र विकसीत हो सकता है। ऐसे में दक्षिण से लेकर उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट है।

बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, अभी और होगी बारिश

बिहार में इस वक्त भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया है। वहीं यहां पर बारिश का अलर्ट लगातार जारी किया जा रहा है। आज यानी 5 सितंबर से एक बार फिर से यहां पर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा। वहीं राजधानी पटना में भी मौसम बदलेगा।

बाढ़ प्रभावित उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बदरा

वहीं बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर कई जिलों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाके का एरियल सर्वे भी किया था। हालांकि, यहां पर एक बार फिर से तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 और 8 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है वहीं 6-7 सितंबर को उत्तराखंड में बारिश के आसार बन रहे हैं। बता दें कि इस राज्य में पहले ही बाढ़ और भूस्खलन की खबरें सामने आ चुकी है। इसके साथ ही 06 सितंबर से उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट से व्यापक वर्षा के आसार बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button