ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
खेल

BCCI के पूर्व अधिकारी बोले- अब ये 4 दिग्गज मिलकर भारत को जिताएंगे T20 विश्व कप

नई दिल्ली। T20 विश्व कप टीम की घोषणा किसी बड़े आश्चर्य के साथ नहीं हुई है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने बुधवार को अकल्पनीय काम किया जब उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धौनी को संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में आगामी टी20 विश्व कप के लिए मेंटर के रूप में शामिल करने की घोषणा की। इसको लेकर बीसीसीआइ के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का मानना ​​है कि यह निस्संदेह भारतीय टीम के ट्राफी को घर लाने की संभावनाओं को बढ़ाएगा।

2009 टी 20 विश्व कप (मीडिया मैनेजर) के साथ-साथ 2011 में भारत के इंग्लैंड दौरे (प्रबंधक) के दौरान एक प्रशासनिक क्षमता में धौनी के साथ मिलकर काम करने वाले अनिरुद्ध चौधरी ने बीसीसीआइ के इस कदम को उत्कृष्ट कदम बताया है। उन्होंने एएनआइ से बात करते हुए कहा, “एमएस धौनी को टीम के मेंटर के रूप में लाना एक उत्कृष्ट निर्णय है। एमएस धौनी, रवि शास्त्री, विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बहुत ही शक्तिशाली नेतृत्व समूह बनाते हैं और यह निर्णय आइसीसी टी20 विश्व कप में टीम के जीतने की संभावनाओं को बढ़ाता है। बीसीसीआइ सचिव के इस फैसले की सराहना की जानी चाहिए।”

बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आगामी टी20 विश्व कप के लिए मेंटर बनने के बारे में पूर्व कप्तान धौनी से बात की थी और मौजूदा टीम प्रबंधन भी इस फैसले को लेकर एकमत है। उन्होंने वर्चुअल प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था, “जहां तक एमएस धौनी का सवाल है, मैंने उनसे बात की थी जब मैं दुबई में था तो वह इस फैसले के लिए सहमत थे और वह केवल टी20 विश्व कप के लिए टीम मेंटर बनने के लिए सहमत हुए। मैंने अपने सहयोगियों के साथ भी इस विशेष मुद्दे पर चर्चा की, उन सभी ने भी इसको सहमति दी है।”

उन्होंने ये भी कहा था, “मैंने कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच रवि शास्त्री से भी इस बारे में बात की थी। हम सभी एकमत थे और इसके बाद ही इस निर्णय पर पहुंच सके।” यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक बीसीसीआइ द्वारा आयोजित होने वाले आगामी आइसीसी मेंस टी20 विश्व कप के लिए टीम चुनने के लिए अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति की बुधवार को बैठक हुई। भारत अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में 24 अक्टूबर को खेलेगा।

Related Articles

Back to top button