ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
खेल

चयनकर्ताओं ने गेल की इच्छा की पूरी, भारत के खिलाफ खेलेंगे वनडे

पोर्ट ऑफ स्पेन : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को टीम में शामिल किया है। गेल ने इस साल फरवरी में घोषणा की थी कि वह विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए कहा कि वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना चाहेंगे और चयनकर्ताओं ने उनकी यह इच्छा पूरी कर दी। गेल वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के 10405 वनडे रनों के रिकॉर्ड से मात्र 12 रन पीछे हैं और उनके पास इस सीरीज में यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

ओपनर जॉन कैम्पबेल और आलराउंडर रोस्टन चेज तथा कीमो पॉल 14 सदस्यीय टीम में लौटे हैं। तीनों विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे। विश्व कप टीम से बल्लेबाज सुनील अम्ब्रीश और डैरेन ब्रावो, ऑफ स्पिनर एश्ले नर्स और तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल को बाहर किया गया है। वनडे सीरीज के मैच गयाना में आठ अगस्त और पोर्ट ऑफ स्पेन में 11 तथा 14 अगस्त को खेले जाएंगे।

टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जॉन कैम्पबेल, एविन लुइस, शाई होप, शिमरॉन हेत्माएर, निकोलस पूरण , रोस्टन चेज, फेबियन एलन, कालरेस ब्रैथवेट, कीमो पॉल, शेल्डन कॉट्रेल, ओशन थॉमस, केमार रोच।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button