ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
देश

BJP विधायक के बयान पर बवाल, कहा- जोधाबाई और अकबर में नहीं था कोई ‘आई लव यू’

नई दिल्ली- भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल,  BJP विधायक ने कहा कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई। रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि आज हमें अकबर को महान बताया जाता है लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए जंगल में छिपते रहे।

सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से सावधान रहने की जरूरत
विधायक रामेश्वर शर्मा ने सागर के हिंदूत्व धर्म संवाद में अकबर-जोधाबाई के प्रसंग संदर्भ के दौरान राजपूतों पर यह टिप्पणी की। उन्होंने सत्ता के लालच में बेटियों को दांव पर लगा देने वाले लुटेरों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपने होते हुए धर्म को धोखा दिया।

जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।

 मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति पर यह टिप्पणी की थी
बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा का यह बयान उन पर भारी पड़ गया है। इसके संबोधनों के अंश सोशल मीडिया वायरल होने पर राजपूत समाज में उनके खिलाफ जबरदस्त नाराजगी सामने आई है। इसके बाद शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगते हुए कहा है कि मुगलों की चालाकी और फूट करो राज करो की नीति के संदर्भ में उन्होंने उक्त टिप्पणी की थी।

Related Articles

Back to top button