ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

पिछले 24 घंटों में दर्ज हुए 22,842 नए कोरोना के मामले, गई 244 लोगों की जान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 22,842 नए संक्रमित मामलों के साथ 244 मरीजों की जान गई है। इस जानलेवा वायरस को लगातार मरीज मात भी दे रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 25,930 लोग ठीक भी हुए हैं।

जानें- कोरोना के सक्रिय केस, मौत का आंकड़ा और टीकाकरण

इसके साथ ही देश में अगर सक्रिय मामलों की संख्या के बात करें तो यह आंकड़ा 2,70,557 पहुंच गया है। 199 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं ठीक होने वालों की कुल सख्या 3,30,94,529 पहुंच गई है। इस वायरस से अबतक  4,48,817 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही जिस तेजी से मामले दर्ज हो रहे हैं उसी रफ्तार से कोरोना टीकाकरण भी हो रहा है। अबतक भारत में कुल 90,51,75,348 वैक्सीनेशन हो चुका है।

केरल में बढ़ रहे मामले, 13,217 मामलों के साथ गई 121 लोगों की जान

बता दें कि देश में केरल ऐसा राज्य है, जहां से कोरोना के ज्यादातर मामले दर्ज हो रहे हैं। 22,842 मामलों में केवल केरल से 13,217 मामले दर्ज हुए हैं । जबकि 244 मौतों में से 121 मौत केवल केरल में दर्ज हुई हैं।

Related Articles

Back to top button