ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
खेल

वीरेंद्र सहवाग ने बताया, इन तीन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस करेगी रिटेन, ये बड़े खिलाड़ी हो जाएंगे बाहर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पहले ही दौर से बाहर हो गई। आखिरी लीग मैच में दमदार प्रदर्शन के बाद भी टीम प्लेआफ में जगह नहीं बना पाई। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि इस बार मेगा आक्शन में उतरने से पहले मुंबई को जिन तीन खिलाड़ियों को रिटेन करना है उसमें हार्दिक पांड्या का नाम नहीं होगा।

सहवाग ने अपने आंकलन के आधार पर बताया कि मुंबई की टीम मेगा आक्शन में जाने से पहले किन तीन खिलाड़ियों के रिटेन कर सकती है। पूर्व ओपनर ने साफ किया कि प्रदर्शन के आधार पर कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा युवा विकेटकीपर इशान किशन को टीम अपने साथ बनाए रख सकती है। इसके अलावा कोई और नहीं जिसके बारे में टीम विचार करेगी।

सहवाग ने कहा, “मुझे कहा जाए तो इशान किशन, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को मैं टीम के साथ बनाए रखना चाहूंगा। इशान जो हैं वो लंबी रेस का घोड़ा लग रहे हैं इस वक्त, उम्र उनके साथ है और वह टीम को काफी लंबे वक्त तक बेहतर सेवा दे सकते हैं। अगर जो हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं करते हैं फिर मुझे तो नहीं लगता है कि वह नीलामी में उंची रकम हासिल कर पाएंगे। उनके चोटिल रहने की वजह से कोई भी दो बार सोचेगा पैसे लगाने से पहले।”

आगे उन्होंने कहा, “वो गेंदबाजी करेंगे या नहीं, अगर जो वह खुद को फिट घोषित कर दें और गेंदबाजी करना दोबारा से शुरू कर दें तो फिर टीम उनको नीलामी में खरीद सकती है। जिस तरह की बल्लेबाजी इशान किशन ने आज दिखाई और जो प्रदर्शन किया, उनसे आने वाले समय में ऐसे ही कई और पारियों की उम्मीद आप कर सकते हैं क्योंकि वह एक टाप आर्डर के बल्लेबाज हैं, ठीक वैसे ही जैसे की नीचले क्रम में हार्दिक पांड्या आते हैं।”

Related Articles

Back to top button