ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
खेल

विराट कोहली टी20 के बाद अब वनडे की भी कप्तानी छोड़ देंगे, पूर्व कोच शास्त्री ने दिया इशारा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आइसीसी टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद अब नए सिरे से इस फार्मेट में तैयारी में जुटेगी। टीम को रोहित शर्मा के तौर पर नया कप्तान मिला है। विराट कोहली ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस टी20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। अब पूर्व को रवि शास्त्री ने इस बात का इशारा किया है कि वह वनडे की कप्तानी भी जल्दी ही छोड़ सकते हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए पूर्व कोच ने कहा, “विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में पिछले 5 सालों से नंबर एक टीम रही है। अब जब तक कि वह इसे खुद छोड़ना ना चाहें या मानकिस तौर पर वह थकावट महसूस करें या फिर अपनी बल्लेबाजी पर और ज्यादा ध्यान देना चाहें तो ही ऐसा होने की संभावना है जो कि निकट भविष्य में तो होता नहीं दिखता मुझे तो नहीं लगता है हाल फिलहाल में ऐसा कुछ होने वाला है।”

टीम के आइसीसी इवेंट में जीत ना हासिल कर पाने की वजह से कोहली के छोटे फार्मेट की कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे थे। दिग्गज लगातार घरेलू क्रिकेट में कप्तानी में सफल साबित हो रहे रोहित शर्मा की टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने की बात कर रहे थे। यह बात लगभग तय हो चुकी थी कि जल्दी ही कोहली की आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद उनकी कप्तानी जाने वाली है।

“यही चीज अब वनडे के साथ भी हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि वह कह देंगे कि अब मैं सिर्फ टेस्ट की कप्तानी पर ध्यान लगाना चाहता हूं। यह उनका दिमाग और शरीर है जो इस बात को लेकर फैसला करेगा। विराट कोई दुनिया के ऐसे पहले खिलाडी तो होने वहीं वाले हैं। उनके पहले ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जो कप्तान के तौर पर बेहद सफल रहे लेकिन बल्लेबाजी पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया।”

Related Articles

Back to top button