Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

बोले- जजपा ने 5100 रुपए पेंशन का वादा नहीं निभाया; हिमाचल में कांग्रेस सरकार का दावा

करनाल: कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार देर रात करनाल पहुंचे। वे वार्ड 3 के जिला पार्षद सचिन बुढ़नपुर का हाल-चाल जानने पहुंचे। सचिन चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए थे। दीपेंद्र ने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं उन्होंने इस भाजपा-जजपा पर जमकर निशाना साधा।पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि जनता का मूड बदल रहा है और जनता भी परिवर्तन की ओर अग्रसर है। दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत और कांग्रेस की हार पर उन्हों कहा कि उनको दिल्ली में चुनाव जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर भी वे कुछ सीट निकाल गए। गुजरात दिल्ली और हिमाचल के चुनाव हुए हैं। हिमाचल में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है।जिप पार्षद सचिन का हाल जानते दीपेन्द्र सिंह हुड्‌डा।जनता का बदल रहा मूडवहीं बीजेपी में हरियाणा के मुख्यमंत्री के बदलाव को उन्होंने कहा कि जिस तरह से BJP कार्य कर रही है, जनता का मूड बदलता जा रहे हैं। जेजेपी के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि जेजेपी का स्थापना दिवस मनाना न्याय संगत नहीं है क्योंकि जो वादे जेजेपी ने किए थे, वह उन पर खरा नहीं उतर पाई है। जेजेपी ने 5100 रुपए मासिक पेंशन और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के घोषणा पत्र के साथ चुनाव लड़ा था। सत्ता में आने के बाद भी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर पाई है।भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागतदीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में राहुल गांधी करनाल में पहुंचने वाले हैं, जिनका भव्य स्वागत हरियाणा में किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से मिलने के लिए आतुर हैं। उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी संगठन कांग्रेस नहीं बना पाई है, इस सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आगे जो भी प्रक्रिया होगी उसको पूरा किया जाएगा।देर रात करनाल पहुंचे दीपेन्द्र।सत्ता परिवर्तन की और अग्रसरउन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है कांग्रेस को 52000 वोट मिले हैं इसके अलावा कांग्रेस ने पंचायती चुनाव में 280 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन 22 ही जीत पाए ऐसे में खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है आगे बीजेपी का क्या हाल होने वाला है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें