ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

सेना का जवान पाकिस्तानी महिला को दे रहा था देश की खुफिया जानकारी, बिहार एटीएस ने किया गिरफ्तार

पटना। आइबी की सूचना पर बिहार एटीएस ने रविवार को राजधानी में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पाकिस्‍तानी महिला को खुफिया जानकारी देने के मामले में पटना के दानापुर इलाके से सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान पर आरोप है कि वह फील्‍ड इन्फार्मेशन पड़ोसी देश की एक महिला को फोन पर देता था। उस पर कुछ गोपनीय दस्तावेज साझा करने के भी आरोप लगे हैं। हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार जवान ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। हालांकि अधिकारी अभी मामले की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। आरोपित बिहार के नालंदा निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह है। उसकी अभी पुणे में पोस्टिंग है। जवान से खगौल थाने में पूछताछ की जा रही है।

नालंदा निवासी जनार्दन प्रसाद सिंह पर आरोप लगा है कि वह पाकिस्तान में रह रही एक महिला को सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा कर रहा था। महिला की जवान से फोन पर बात होती थी। आरोप यह भी है कि वह गोपनीय दस्तावेज भी पाकिस्तान को साझा कर रहा था। आइबी की रिपोर्ट पर छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम जवान के पीछे लगी थी। पुष्टि होने पर रविवार को उसकी गिरफ्तारी की गई। उसपर गुप्त जानकारी साझा करने का है आरोप। बता दें कि कार्रवाई से पहले मामले की जानकारी आइबी ने बिहार एटीएस को दी थी। गुप्त सूचना मिलने पर रविवार की दोपहर एटीएस ने दानापुर इलाके से जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित को खगौल थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button