ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
देश

अजय मिश्रा के इस्तीफे को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी?

नई दिल्लीः संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि पहले चर्चा की मांग करना और फिर चर्चा से भागना कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों की आदत बन गई है। जोशी ने बुधवार को यहाँ संसद के शीतकालीन सत्र को समय से पहले स्थगित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी दल इस तरह की अफवाहें फैला रहे है। संसद के शीतकालीन सत्र को समय से पहले स्थगित करने का कोई इरादा नहीं है।

मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की मांग पर ही सरकार आज लोकसभा में महंगाई और राज्य सभा में ओमिक्रॉन पर चर्चा करवाने के लिए तैयार हो गई थी लेकिन चर्चा में भाग लेने का वादा करने के बावजूद विपक्ष ने हंगामा किया और चर्चा से भाग गए। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे और एसआईटी की रिपोर्ट पर चर्चा करवाने से जुड़े सवाल के जवाब में जोशी ने कहा कि मामला न्यायालय के विचाराधीन है और इस पर सदन में चर्चा करवा कर क्या विपक्षी दल मामले की जांच पर प्रभाव डालना चाहते हैं ?

Related Articles

Back to top button