ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
देश

अमित शाह बोले- सरकार की नीयत साफ, नहीं लगा भ्रष्टाचार का कोई आरोप

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के आने से काफी बदलाव आया है। लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास मजबूत हुआ है। एफआइसीसीआइ के 94वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘जब मोदी सरकार ने सत्ता संभाली तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास कम होने लगा था। देश सोच रहा था कि क्या हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था विफल हो रही है। हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि पीएम मोदी ने हमारी बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत किया।’

इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि आलोचक भी इस बात से सहमत होंगे कि पिछले 7 सालों में देश में काफी बदलाव आया है। हमारी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप सामने नहीं आया है। शायद हमारे कुछ  फैसले गलत हो सकते थे, लेकिन कोई नहीं कह सकता कि हमारी मंशा गलत थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा,’ जुलाई-सितंबर की जीडीपी 8.4 फीसद रही। मुझे पूरा यकीन है कि भारत 2021-22 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा और अगर हम दो अंकों की वृद्धि को पार करते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’

Related Articles

Back to top button