ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

भाजपा जनविश्वास यात्रा छह जिलों से रवाना, शीर्ष नेताओं का दावा करोड़ों लोगों का मिलेगा साथ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की जनविश्वास यात्रा प्रदेश में रविवार को छह जिलों से रवाना हो गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारियों में जन विश्वास यात्रा को भी शामिल किया गया है। छह जिलों से रविवार को यात्रा को रवाना करने पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भरोसा जताया कि भाजपा की जन विश्वास यात्रा 403 विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों लोगों का साथ तथा विश्वास जीतने में सफल रहेगी।

अम्बेडकर नगर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मथुरा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बलिया से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, झांसी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिजनौर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा गाजीपुर से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा के इन यात्राओं को रवाना किया। इन यात्राओं के माध्यम से भाजपा का प्रयास सभी 403 विधानसभा क्षेत्र में लोगों को योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां बताने का है।

ïभारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता पर अपना भरोसा पुख्ता करने तथा भरोसा जीतने के उद्देश्य से रविवार से छह जिलों से भाजपा की जन विश्वास यात्राएं शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाने का है। नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह संगठन क्षेत्रों से इन जन विश्वास यात्राओं को निकाला है। इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। यात्राओं के जरिये संगठन के कामकाज और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों का दमखम भी परखा जाएगा। यात्राओं के लिए स्थानों का चयन भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडा को ध्यान में रखकर किया गया है।

पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू की गई। जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी थे। यह यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी।

दूसरी यात्रा को मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवाना किया। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय, सांसद संतोष गंगवार और सांसद राजवीर सिंह थे। यात्रा मथुरा से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर होते हुए पीलीभीत में खत्म होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी से तीसरी यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी थे। यात्रा झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।

केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौथी यात्रा बिजनौर में विदुर कुटी से शुरू की। इस यात्रा के शुभारंभ के मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केनद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी उनके साथ थे। यात्रा बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल से होते हुए यात्रा रामपुर में समाप्त होगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांचवीं यात्रा को भृगु ऋषि और क्रांति की धरा बलिया से शुरू किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के वन दारा सिंह चौहान भी थे। बलिया से आरंभ होकर यात्रा मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी।

गाजीपुर में छठवीं यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। उनके साथ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और विधायी मंत्री ब्रजेश पाठक थे। यात्रा गाजीपुर से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button