ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

गोरखपुर में दूसरे के नाम पर 33 साल की सरकारी नौकरी, 31 दिसंबर को होना है रिटायर; अब लटकी कार्रवाई की तलवार

गोरखपुर। समाज कल्याण विभाग में दूसरे के नाम पर नौकरी करने के आरोपित प्रधान सहायक रवि प्रकाश चतुर्वेदी का मामला सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भी पहुंच गया। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से इस बात की शिकायत की गई कि उसके निलंबन की संस्तुति शासन से हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रवि प्रकाश 33 साल की सेवा पूरी कर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

समाज कल्याण विभाग में रवि प्रकाश चतुर्वेदी पर दूसरे के नाम पर नौकरी करने का है आरोप

मुख्यमंत्री को बताया गया कि जिलाधिकारी की ओर से रवि को निलंबित करने एवं विधिक कार्रवाई करने की संस्तुति शासन से की जा चुकी है लेकिन उसपर कार्रवाई नहीं हुई। रवि पर फर्जी दस्तावेज लगाकर दूसरे के नाम पर नौकरी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि रवि प्रकाश चतुर्वेदी रवि प्रकाश मिश्र के नियुक्ति पत्र पर नौकरी कर रहा है।

दो सदस्यीय समिति ने की थी जांच

शिकायत मिलने के बाद शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने रवि प्रकाश चतुर्वेदी पर लगे आरोपों की जांच दो सदस्यीय समिति से कराई थी। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव एवं कोषाधिकारी की जांच में रवि प्रकाश चतुर्वेदी पर लगे आरोप सही पाए गए। आरोप सही मिलने के बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को इस प्रकरण से अवगत कराते हुए उसे निलंबित करने एवं विधिक कार्रवाई करने की संस्तुति की।

जिलाधिकारी की ओर से निलंबन एवं विधिक कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जा चुका है पत्र

पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव को इस प्रकरण से अवगत कराते हुए निलंबित करने के साथ ही विधिक कार्रवाई करने की संस्तुति की है। छह दिसंबर को ही यह पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। आरोपित की सेवा 11 दिन और बची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button