ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

भोपाल की हवा में दो महीने बाद वायु प्रदूषण का स्तर सबसे निचले स्तर पर

भोपाल। राजधानी भोपाल की हवा में दो महीने बाद वायु प्रदूषण का स्तर सबसे नीचे पहुंचा है। नवंबर और दिसंबर माह में वायु प्रदूषण का स्तर बताने वाला वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से 330 के बीच था। सूचकांक का अधिक स्तर हवा में गंभीर वायु प्रदूषण को दर्शाता है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को सूचकांक का स्तर गिरकर 84 से 96 तक आ गया है। यह आम लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं। मौसम साफ होन के कारण हवा में वायु प्रदूषण का स्तर गिरा है। आने वाले समय में जैसे-जैसे मौसम शुष्क होगा और आद्रता कम होगी, वायु प्रदूषण के स्तर में तेजी से सुधार होगा।

बता दें कि भोपाल के कोलार, होशंगाबाद रोड, हमीदिया रोड, भेल, एमपी नगर, टीटी नगर, गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्रों में नवंबर 2021 से वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। इन इलाकों में पार्टिकुलेटर मैटर (पीएम) 10 व पीएम 2.5 का स्तर बढ़कर 350 से 400 तक पहुंच गया था। ये धुएं, धूल और विभिन्न् हानिकारक गैसीय अवशेषों के कण होते हैं जो आद्रता व नमी पाकर भारी हो जाते हैं और वातावरण में निचले स्तर पर रहते हैं। इसके कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ठंड में कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब आद्रता और नमी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत भोपाल समेत सभी प्रमुख शहरों की हवा को स्वच्छ रखने के लिए केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है लेकिन भोपाल में खास सुधार नहीं आ रहा है।

बीते दो माह में वायु गुणवत्ता सूचकांक का सर्वाधिक स्तर

दिनांक………….सूचकांक

05 नवंबर—–313

09 नवंर—–304

10 नवंबर—–314

14 नवंबर—–312

15 नवंबर—–329

16 नवंबर—–310

18 नवंबर—–304

19 नवंबर—–304

20 नवंबर—–314

02 दिसंबर—-302

03 दिसंबर—-316

06 दिसंबर—-303

28 दिसंबर—-320

बीते दो माह में सबसे निचले स्तर पर सूचकांक

31 दिसंबर—-84

01 जनवरी 2022–96

हर वर्ष ठंड में बढ़ रहा प्रदूषण

हर वर्ष ठंड के दिनों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसे देखते हुए प्रदूषण कम करने के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। यह राशि टिकाऊ सड़कें, शहरी सीमा में पेविंग ब्लाक लगाने, वायु प्रदूषण को लेकर लोगों में जन जागरूकता लाने आदि कामों पर खर्च की जा रही है।

Related Articles

Back to top button