ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ... भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत
देश

बच्चों को एक्सपायर हो चुकी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है? केंद्र सरकार ने बताया सच

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें देश में समाप्ति तिथि के बाद कोविड-रोधी टीके लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। मंत्रालय ने ऐसी खबरों को ”फर्जी और भ्रामक” करार दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ” मीडिया में कुछ ऐसी खबरें आई हैं कि कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान भारत में, समाप्ति तिथि के बाद भी टीके का उपयोग किया जा रहा है। यह फर्जी और भ्रामक है तथा अधूरी जानकारी पर आधारित है।”

मंत्रालय ने कहा कि भारत बायोटेक के पत्र के जवाब में 25 अक्टूबर, 2021 को केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोवैक्सीन टीके की उपयोग अवधि को नौ महीने से बढ़ाकर 12 महीने करने को मंजूरी दी थी। इससे पहले, 22 फरवरी, 2021 को कोविशील्ड टीके की उपयोग अवधि को छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि सीडीएससीओ ने टीका विनिर्माताओं की ओर से दिए गए आंकड़ों के विश्लेषण एवं जांच के बाद उपयोग अवधि बढ़ाई है।

Related Articles

Back to top button