ब्रेकिंग
झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग...
मध्यप्रदेश

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बोले- भोपाली यानी होमोसेक्सुअल

भोपाल । फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने नई बहस को जन्म दे दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भोपालियों को होमोसेक्सुअल कहा है।  वायरल वीडियो में विवेक अग्निहोत्री कह रहे हैं… ‘मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि, भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है। किसी भोपाली से पूछिए। मैं आपको कभी अकेले में समझाऊंगा। लोग बोलेंगे ये भोपाली हैं, उसका मतलब जनरली होता है कि ये होमोसेक्सुअल हैं। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है।’ विवेक अग्निहोत्री ने यह बात एक टीवी चैनल से चर्चा में कही है। उनकी यह चर्चा करीब तीन हफ्ते पुरानी बताई जा रही है। इसका यह विवादास्पद हिस्सा आज रात करीब एक बजे वायरल हुआ। इसे उनके भोपाल दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। विवेक आज भोपाल में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए हैं। ऐसे में उन्हें भोपाल के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट के जरिए प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं, लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है।”

Related Articles

Back to top button