ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
मध्यप्रदेश

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड ने मध्यभारत में की दमदार शुरुआत

इंदौर,25 मार्च 2022। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड अपनी नई होटल “द पार्क” इंदौर के साथ मध्यप्रदेश की फाइनेंशियल कैपिटल (वित्तीय राजधानी) में अपना विस्तार कर रहा हैं। द पार्क, इंदौर – जो कि आधुनिकता, विशिष्टता से भरपूर लेकिन विस्तृत और भव्य प्रांगण से सजा यह होटल बिजनेस और भ्रमण दोनों ही तरह के लिए यात्रा करने वाले अतिथियों के लिए लक्ज़री और आराम के अनुभव को एकदम सही अर्थों में परिभाषित करने वाला स्थान है।

इंदौर के भव्य क्षेत्रों में से एक स्कीम नंबर 134 पर बसा और देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित 99 कमरों का यह होटल मन को एकदम तरोताजा करने वाले कंटेम्परेरी डिजाइन्स से सुसज्जित है। यह होटल अतिथियों के भोजन, रहने, काम करने और अपनी खास खुशियों को सेलिब्रेट करने के लिए एक बेहतरीन, आनंददायक और रोमांचक और शानदार मंच प्रदान करता है।

द पार्क, शहर में पहली बार अपने अग्रणी ब्रांड्स ऑरा, एक्वा, समप्लेस एल्स और फ्लरीज़ को लेकर आ रहे हैं।
ऑरा: स्पा और वेल बीइंग के विचार के साथ बनाई गई ये सुविधा ताजे स्थानीय इंग्रेडिएंट्स का उपयोग करते हुए हाई क्वालिटी (उच्च गुणवत्ता) वाला स्वदेशी स्पा उपचार प्रदान करती है, साथ ही पारंपरिक आयुर्वेदिक उपचार की सेवाएं भी देती है।

एक अनूठे डाइनिंग अनुभव के साथ यहाँ आप स्वादिष्ट और फ्लेवर्स से भरपूर भोजन का आनंद ले सकते हैं। यहाँ मौजूद ग्लोबल गोरमे फ्लेवर्स से लेकर शहर का सबसे लंबे बुफे, एकदम नया ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट “एपिसेंटर” मिलकर आपके लिए लिए पेश करते हैं एक्ज़ोटिक और  खुश कर देने वाला भोजन अनुभव। अतिथि यहाँ खुशनुमा ढलती शामों का आनंद ले सकते हैं, निश्चिन्त होकर अपनी बातों की महफ़िल जमा सकते हैं और इसके साथ ही ग्लैमर से भरपूर पूलसाइड डाइनिंग व लाइव म्यूजिक से सजे “एक्वा” में बेफिक्र होकर एक खुशियों भरी शाम बिता सकते हैं। इस जगह पर बने प्राइवेट कबानाज़  से आप दोनों तरफ के शानदार नजारों का भी मजा ले सकते हैं।

होटल में म्यूजिक का “मक्का”/ दिल माने जाने वाले “समप्लेस एल्स” पर आप मधुर धुनों और पैरों को थिरकने पर मजबूर करने वाले संगीत का आनंद लेते हैं । यहाँ इसके साथ ही क्लासिक रॉक से लेकर EDM  और रेयर माल्ट से लेकर रचनात्मकता के साथ बनाये गए कॉकटेल्स आपके समय को और आनंददायक बना देते हैं। यह पहली बार है जब द पार्क, कोल्कता वे अलावा किसी शहर में सम प्लेस एल्स को लेकर आ रहा है और वो शहर है आपका अपना इंदौर।

होटल इस बात को सुनिश्चित करता है कि  आप इसके सदाबहार आइकॉनिक “पटिसरीज़” (पेस्ट्रीज) का स्वाद लेने से वंचित न रहें। इसलिए आपके लिए यहाँ मौजूद है फ्लरीज़ जो मीठे के शौक़ीन लोगों के लिए ख़ास ट्रीट है। यहाँ के डिज़र्ट्स को आप न नहीं कह पाएंगे।

श्री देबजीत बैनर्जी, जनरल मैनेजर, द पार्क, इंदौर के अनुसार-“द पार्क, इंदौर का इंदौर में आगाज़ करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। हम अपने अतिथियों का स्वागत करने और उन्हें एक अद्भुत और नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं। 2022 में कदम रखने के साथ ही एक निराशा भरे साल के बाद अब हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री (होटल उद्योग) के फिर से अपने कदमों पर खड़ा होने के दौर में, हम अपने अतिथियों को एक ख़ुशी और संतुष्टि से भरपूर स्थान उपलब्ध करवाने को लेकर रोमांचित हैं। यह होटल अपनी विशिष्ट सेवाओं के साथ ख़ास अनुभव देने और अतिथियों के लिए इस होटल को हमेशा की पसंद बनाने देने का वादा करता है।”

श्री विजय दीवान, मैनेजिंग डायरेक्टर, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड ने इस अवसर पर कहा-“मध्य भारत के सबसे बड़े महानगर और साथ ही स्मार्ट सिटी में द पार्क को लांच करते हुए हम बेहद प्रसन्न हैं। हम अपने सबसे जीवंत बार और हैप्पनिंग नाइटक्लब्स को इंदौर में लेकर आ रहे हैं। इसमें हमारे चार प्रमुख और अवॉर्ड विनिंग ब्रांड्स- ऑरा, एक्वा, समप्लेस एल्स और फ्लरीज़ शामिल हैं। हम यहाँ अपने कदमों का विस्तार करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं। हम भविष्य में मध्य भारत क्षेत्र में और कई ओपनिंग्स और निरन्तर वृद्धि की ऒर देख रहे हैं।”

ASPHL के बारे में:
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड (ASPHL) के अंतर्गत 5 ब्रांड्स आते हैं:

‘द पार्क होटल्स, लक्ज़री बुटीक होटल्स के क्षेत्र में अग्रणी नाम, जो भारत के सभी बड़े शहरों और लीज़र डेस्टिनेशन्स में मौजूद है। प्राइम लोकेशन्स पर मौजूद, हम, द पार्क होटल्स, भारत के कुछ सबसे इंवेंटिव रेस्टोरेंट्स, सबसे जीवंत बार और हैप्पनिंग नाइटक्लब की पेशकश करते हैं। हम वर्तमान में बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, नवी मुंबई, नई दिल्ली और विशाखापत्तनम में मौजूद हैं।

द पार्क कलेक्शन को इंटिमेट, पर्सनलाइज़्ड और एक अद्वितीय अतिथि अनुभव प्रदान करने के लिए रचा गया है। इसमें द पार्क कलिंगुट (गोवा), द पार्क बाघा रिवर (गोवा), द डेनमार्क टैवर्न (सेरामपुर, कोलकाता) और एक हेरिटेज होटल, द पार्क चेट्टिनाद जो कि अभी आंशिक रूप से खोला गया है, शामिल हैं। हम जल्द ही पटियाला में रन बास नाम से भी एक ब्रांड लेकर आ रहे हैं।
द पार्क का “ज़ोन” डिजाइन कॉन्शस और प्राइज़ कॉन्शस अतिथियों के लिए एक अपस्केल सोशल कैटालिस्ट ब्रांड है। ज़ोन, फिलहाल कोयम्बटूर, जयपुर, चेन्नई ORR, बैंगलुरु, जोधपुर, जम्मू, कोलकाता में मौजूद है, साथ ही गोवा, अमृतसर, फलौदी-जोधपुर, दीमापुर, मुजफ्फरपुर, गोपालपुर और श्रीनगर में भी आने वाली होटल्स में मौजूद होगा।

इसी तरह “ज़ोन कनेक्ट” एक अपस्केल ब्रांड है जो द पार्क के ज़ोन ब्रांड से अपनी अद्वितीय ऊर्जा और डिजाइन को प्रस्तुत करता है। इस ब्रांड के दो होटल्स गोवा में संचालित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, तिरुपति और पोर्ट ब्लेयर में भी यह ब्रांड अपने होटल्स लेकर आ रहा है जो कि अगले 6 महीनों में खुल जायेंगे।

फ्लरीज़, कोलकाता की पार्क स्ट्रीट में आइकॉनिक पेस्ट्रीज पेश करने वाला  94 वर्ष पुराना एक स्थान है, जिसने पूरे कोलकाता में 50 आउटलेट्स के साथ अपना विस्तार किया है और यह नवी मुंबई और दिल्ली में भी मौजूद है।

Related Articles

Back to top button