ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

इंदौर में फर्जी आइडीए अफसर गिरफ्तार, ठग लिए थे 25 लाख रुपये

इंदौर।   पुलिस ने दो ठगोरों को गिरफ्तार किया है जो आइडीए एवं बैंक अफसर बनकर लोगों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करते थे। आरोपितों ने इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना-134 में प्लाट व रो हाऊस आवंटन करवाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये ठगे थे।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक 25 अक्टूबर 2019 को प्रगतिशील सहकारी साख संस्था के पदाधिकारी घनश्याम पाटील व अन्य की शिकायत पर आरोपित संतोष जैन उर्फ संजू और बंटी उर्फ विपिन खंडेलवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।पाटील ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में आरोपितों ने खुद को आइडीए और बैंक अफसर बताया और कहा कि आइडीए की योजना 134 में रो हाउस और प्लाट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। आरोपितों ने इस योजना में प्लाट व रो हाऊस का आवंटन करवाने के नाम पर अलग अलग किस्तों में 25 लाख रुपये जमा करवा लिए।

एक साल बाद भी रो हाऊस और प्लाट न मिलने पर आइडीए से जानकारी निकाली तब पता चला उनके साथ धोखा हुआ है। पीड़ितों ने थाना व अफसरों को शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत करने पर वर्ष 2019 में कायमी हुई लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी टलती गई। शुक्रवार रात टीआइ तहजीब काजी ने एसआइ प्रहलाद खंडाते को लेकर दबिश दी और दो आरोपित संतोष जैन निवासी शिवकंठ कालोनी और विजय यादव निवासी मालवीय नगर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button