ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
देश

अब प्लास्टिक नहीं बांस की बोतल में पीएं पानी, जल्द होगी लॉन्च

प्लास्टिक का इस्तेमाल सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवारों के लिए बहुत खतरनाक है। इससे ना ही पर्यावरण दूषित होता है, बल्कि कई तरह बीमारियां भी फैलती हैं। यही नहीं देशभर में बढ़ रहे कचरे का भी सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक ही हैं, क्योंकि इसे नष्ट करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने की बात कही है। पीएम मोदी के इस कदम का साथ देने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के अधान कार्य करने वाली खादी ग्रामोउद्योग ने बांस की बोतल मार्केट में लॉन्च करने का फैसला किया है।

हेल्थ के लिए भी होगी फिट
एमएसएमई मंत्रालय ने इस बोतल को अक्टूबर में लांच करने का फैसला किया है। यह पर्यावरण को अनुकूल रखने के साथ हेल्थ के लिए भी फायदेमंद रहेगी। इस बोतल की कैपेसिटी कम से कम 750 एमएल होगी। इसकी कीमत 300 रुपए से शुरू होगी। यह बोतल लम्बे समय तक टिकाऊ रहेगी और ख़राब होने के बाद आसानी से डिस्पोज़ भी करी जा सकेगी।

यह बोतल सेंट्रल एमएसएमई मिनिस्टर नितिन गडकरी 1 अक्टूबर को लांच करेंगे और 2 अक्टूबर से इसकी बिक्री खादी स्टोर में शुरू हो जाएगी। इसे पहले भी प्लास्टिक पर रूक लगाने के लिए कुल्हड़ के ग्लास को बढ़ावा दिया गया था। बता दें केवीआईसी ने पहले ही प्लास्टिक की जगह कुल्हण का निर्माण शुरू कर दिया है और इस प्रक्रिया के तहत अभी तक 1 करोड़ से भी ज्यादा मिट्टी के कुल्हड़ बनाए जा चुके हैं। केवीआईसी ने साल के अंत तक 3 करोड़ कुल्हड़ बनाने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button